https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

नीमडीह में 3.89 करोड़ की दो सड़कों का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत,


नीमडीह
:नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक सविता महतो ने सोमवार को भांगाट एवं मांझीडीह में दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 5 किलोमीटर होगी, जिस पर करीब 3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत आएगी।परियोजना के तहत भांगाट से राकाड़ तक 2.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 1 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी पथ मांझाडीह मोड़ से माकुला भाया बानडीह तक 2.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण करीब 2 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से होगा।शिलान्यास के अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि यह सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा और किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। साथ ही छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी तथा मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया जाएगा और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस अवसर पर ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय तिर्की, कनीय अभियंता संजय महतो, जिला परिषद सदस्य असित सिंह पातर, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, प्रमुख फूलमनी हांसदा, मुखिया वरुण सिंह, मृत्युंजय तंतुवाय, सुजीत महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post