https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

भूमिज समाज की बैठक में पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भव्य स्वागत




चांडिल, 09 अप्रैल:
चांडिल डैम रोड स्थित बीएन पैलेस में आयोजित भूमिज समाज की बैठक में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।मंत्री संजय सेठ के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। चांडिल मध्य मंडल अध्यक्ष जगदीश महतो ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान उपस्थित सभी उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, महिला नेत्री अनीता पारित, मनोज महतो, दिवाकर सिंह, कुकड़ू मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी, नीमडीह मंडल अध्यक्ष जयंत रजक एवं विपुल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष खगेन महतो, प्रभात पोद्दार, आकाश महतो, मृत्युंजय, चंद्र मोहन, बहादुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।मंत्री के स्वागत के दौरान पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ


Advertisement 


Post a Comment

Previous Post Next Post