राजनगर : बागवानी को ले गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत ,बीडीओ ने चलाया कुदाल

सरायकेला :राजनगर प्रखंड में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए "गड्ढा खोदो अभियान" की शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत, बीजाडीह पंचायत में बीडीओ मलय कुमार और मुखिया मोटाय मेलगाण्डी ने कुदाल चलाकर अभियान की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य धरती को हरा-भरा करना और बागवानी फसलों के उत्पादन से किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।अभियान में राजनगर पंचायत अंतर्गत कालाझरना में किसान हिमांशु प्रधान के जमीन पर बागवानी को लेकर मुखिया राजो टुडू, उप मुखिया रविंद्र नाथ राणा ने भी कुदाल चलाया 
बिरसा हरित ग्राम योजना के मुख्य उद्देश्य बागवानी को बढ़ावा देना
इस योजना के तहत, किसानों को बागवानी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।आत्मनिर्भरता बढ़ाना बागवानी फसलों के उत्पादन से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।पर्यावरण संरक्षण 
धरती को हरा-भरा करने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।इस अभियान के तहत, प्रखंड के सभी पंचायतों में बागवानी पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदो महा अभियान चलाया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post