चांडिल:चांडिल प्रखंड अंतर्गत तामुलिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह के पिता स्वर्गीय दशरथ सिंह सरदार का विगत दिनों निधन हो गया था। मंगलवार को उनके श्राद्धकर्म का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया, जिसमें ईचागढ़ की विधायक सविता महतो शामिल हुईं।श्राद्धकर्म के दौरान विधायक सविता महतो ने स्व. दशरथ सिंह सरदार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर विधायक ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।विधायक सविता महतो ने कहा कि स्व. दशरथ सिंह सरदार समाज के एक सम्मानित व्यक्ति थे और उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो सहित परिवार के अन्य सदस्य, रिश्तेदार एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Social News


