https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

राजनगर में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा


 राजनगर/सरायकेला–खरसावाँ, 07 मार्च:

सरायकेला–खरसावाँ के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रखंड राजनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण की शुरुआत प्रखंड कार्यालय से हुई, जहां उपायुक्त ने कार्यालय में कार्यरत कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने सभी कर्मियों को बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया तथा कार्यालयीन कार्यों के निष्पादन में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।इसके बाद उपायुक्त ने राजनगर स्थित खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रबंधक को निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत प्राप्त खाद्यान्न का समय पर संबंधित डीलरों के बीच वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही गोदाम में खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और अभिलेखों के सही संधारण पर विशेष ध्यान देने को कहा।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त जामबनी लैम्प्स (LAMPs) भी पहुंचे, जहां गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध पाया गया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण से जुड़ी प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को नियमानुसार बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिए गए निर्देशों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें तथा आमजनों को मिलने वाली सरकारी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post