चांडिल 07 जून : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक बोर्ड) द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में चांडिल के बिहारी कॉलोनी निवासी दिव्यांग छात्र देवराज सिंह ने 50 प्रतिशत (250 अंक) प्राप्त कर एसएस प्लस टू हाई स्कूल, चांडिल से द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की है।देवराज सिंह आदर्श कॉलोनी, चांडिल के निवासी हैं। उनके पिता दिनेश कुमार सिंह एक स्पंज आयरन कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता अनुराधा सिंह गृहिणी हैं।
देवराज बोलने और चलने में असमर्थ हैं, ऐसे में उनकी यह उपलब्धि अत्यंत प्रेरणादायक मानी जा रही है।विद्यालय के प्राचार्य मंगल सिंह मुंडा ने बताया कि इस वर्ष स्कूल से केवल एक दिव्यांग छात्र के रूप में देवराज ने परीक्षा में भाग लिया था। उन्होंने देवराज की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।देवराज के पिता ने सरकार से उनके बेटे की आगे की पढ़ाई में सहयोग की मांग की है ताकि उसकी शैक्षणिक यात्रा बिना बाधा के जारी रह सके। उन्होंने कहा कि देवराज की मेहनत और संकल्प सभी के लिए एक मिसाल है।