https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

चिल्गू-सहारबेरा मार्ग पर फिर सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल,आकाश महतो ने एंबुलेंस उपलब्ध कराकर भेजवाया जमशेदपुर अस्पताल


चांडिल 07जून :
चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्गू-सहारबेरा मार्ग पर एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। इस बार घाटशिला के एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।बताया जाता है कि बीते नौ माह से इस सड़क को वन-वे कर दिया गया है, जिसके कारण मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। हर दो-तीन दिन में कोई न कोई हादसा घट रहा है, जिससे राहगीरों में भय का माहौल है। लोग घर से निकलते हैं लेकिन सुरक्षित लौट नहीं पाते।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आकाश महतो ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल युवक को जमशेदपुर अस्पताल भिजवाया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और वन-वे को लेकर पुनर्विचार करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Post a Comment

Previous Post Next Post