https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

उपायुक्त ने किया कल्याण अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश


कुचाई/सरायकेला07जून:
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को कुचाई प्रखंड अंतर्गत कल्याण अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सनमत फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कई कमियों पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि 50 बेड की क्षमता वाले अस्पताल में केवल 9 मरीज भर्ती हैं और ओपीडी की संख्या भी कम है। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कार्यप्रणाली में सुधार लाकर ग्रामीणों तक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की बात कही।

प्रमुख निर्देश:

  • एक्स-रे मशीन के निष्क्रिय पाए जाने पर उसे शीघ्र चालू करने का निर्देश

  • अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मियों की सूची तैयार कर कार्रवाई व वेतन कटौती का आदेश

  • अस्पताल परिसर की नियमित सफाई और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश

  • सभी पंजी व रजिस्टरों का व्यवस्थित संधारण

  • सूचना पटल पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी सूची प्रदर्शित करने का निर्देश

  • मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मरीजों तक पहुंचाने का निर्देश


उपायुक्त ने एमटीसी (Malnutrition Treatment Centre) का भी निरीक्षण किया और SAM तथा MAM श्रेणी के बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर भर्ती कराने को कहा।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने महिला और पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी चिकित्सा स्थिति की जानकारी ली तथा समुचित इलाज सुनिश्चित करने को कहा।श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कल्याण अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन की स्थापना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा शीघ्र शुरू करने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post