चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर विशेष सतर्कता आवश्यक — उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ 28 से 31 अक्टूबर के बीच तेज़ हवा और भारी वर्षा की संभावना


चांडिल:
सरायकेला-खरसावाँ : जिले में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में यह चक्रवात एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। 28 से 31 अक्टूबर के बीच जिले में 60 से 110 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा है कि नागरिक अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और केवल अत्यावश्यक कार्यों में ही बाहर जाएं। उन्होंने बताया कि अत्यधिक वर्षा से नदी-नालों, तालाबों और जलाशयों का जलस्तर बढ़ सकता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। साथ ही कच्चे मकानों, सड़क जाम, वज्रपात और फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। राज्य सरकार और जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं, साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहकर हर स्तर पर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनहानि या क्षति को न्यूनतम किया जा सके।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post