विधायक सविता महतो समेत पांच विधायक बने कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य


चांडिल:झारखंड विधानसभा सचिवालय के पत्र संख्या 01/स्था-44/2020-91/वि0स्था दिनांक 20 जनवरी 2026 के आलोक में कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की सीनेट में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्यों का नामांकन अधिसूचित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार कोल्हान विश्वविद्यालय की सीनेट के लिए छह विधायकों मंझगांव विधायक निरल पूर्ति (एसटी), ईचागढ़ विधायक सविता महतो (ओबीसी), जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी (एससी), चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को नामित किया गया है।अधिसूचना में कहा गया है कि नामित सदस्यों का कार्यकाल झारखंड राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2000 (अनुकूलित) में निहित प्रावधानों के अनुसार तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुरूप होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इस नामांकन को कोल्हान विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post