https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न


रांची: झारखंड विधानसभा स्थित युवा कल्याण, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति सविता महतो ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।बैठक के दौरान सभापति सविता महतो ने समिति के सदस्यों एवं संबंधित पदाधिकारियों से अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक सक्रिय, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर समिति के सदस्य रागिनी सिंह, निशात आलम सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


Advertisement 


Post a Comment

Previous Post Next Post