विधायक सविता महतो के प्रयास से पुणे से पदोडीह पहुँचा मृतक युवक का पार्थिव शरीर

 


चांडिल। प्रखंड क्षेत्र के झाबरी पंचायत अंतर्गत पदोडीह निवासी महेश रविदास रोज़गार हेतु महाराष्ट्र के पुणे गए थे। वहाँ 13 सितंबर को उनका निधन हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन पार्थिव शरीर घर लाने को लेकर असमंजस में पड़ गए।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण किशोर महतो ने इस विषय की जानकारी विधायक सविता महतो को दी। विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से संपर्क कर पार्थिव शरीर लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। बुधवार को हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर पुणे से राँची लाया गया तथा वहाँ से एम्बुलेंस द्वारा पदोडीह पहुँचाया गया।विधायक सविता महतो ने मृतक के परिजनों को श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। पार्थिव शरीर घर पहुँचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दी।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post