चांडिल प्रखंड स्थित आसनबनी के एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, में विश्व एड्स दिवस-2025 के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में बी.एससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्रों ने भाग लिया।कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एड्स एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके बारे में जागरूकता और सावधानी से हम इसे रोक सकते हैं। उन्होंने छात्रों को एड्स के लक्षण, कारण, और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में नर्सिंग संकाय के सदस्यों ने भी भाग लिया और छात्रों को एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है, जिससे हम अन्य बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।कार्यशाला में छात्रों ने एड्स के बारे में कई प्रश्न पूछे और नर्सिंग संकाय के सदस्यों ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। छात्रों ने एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए शपथ भी ली।कार्यशाला का समापन मिसेज अनुपा सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एड्स के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
![]() |
| Advertisement |


