चौका–पातकुम सड़क निर्माण कार्य का विधायक सविता महतो ने किया निरीक्षण


चांडिल।
पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्माणधीन चौका–पातकुम रोड का सोमवार को विधायक सविता महतो ने निरीक्षण किया। ईचागढ़ से लौटने के क्रम में विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व संवेदक से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने संवेदक को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा से जुड़ी इस सड़क को समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता अशोक रजक, जेई संतोष महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई उरांव, धर्मु गोप, अभय यादव, मनोज मंडल समेत कई लोग उपस्थित रहे।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post