ईचागढ़ के मैसाड़ा व बांदु पंचायत में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में शामिल हुए विधायक सविता महतो सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक ले लाभ : सविता महतो योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच किया परिसंपत्तियों का वितरण


ईचागढ़
प्रखंड के मैसाड़ा व बांदु में पंचायत स्तरीय आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोग अधिक से अधिक ले। उन्होंने कहा यह शिविर पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों तक पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत/वार्ड में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराएँ और अपने आस-पास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें। इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण विधायक ने किया और योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचलधिकारी दीपक प्रसाद, जिप सदस्य ज्योति लाल मांझी, मुखिया ठाकुर दास मांझी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई उरांव, अभय यादव, धरमु गोप, सुदामा हेंब्रम एवं सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post