एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन, इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दिखा खिलाड़ियों का दमखम

 


चांडिल। एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता–2025 के तहत आज इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट–2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया।इस इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में करीम सिटी कॉलेज, मानगो कैंपस (जमशेदपुर), जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो, स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी तथा एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, आसनबनी की टीमों ने भाग लिया।कड़े मुकाबलों के बाद एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी खिलाड़ियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. सुचिता भुईयां (एचओडी), करीम सिटी कॉलेज, डॉ. अनामिका सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर पंकज कुमार झा, श्री हेमंत पाठक (प्रतिनिधि), समाजसेवक राम केबल सिंह एवं बिनय मिश्रा भी मौजूद रहे।इस अवसर पर अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उनमें टीम भावना एवं अनुशासन का विकास होता है। वहीं डॉ. सुचिता भुईयां ने एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक एवं खेल आयोजनों की सराहना करते हुए इसे छात्रों के लिए यादगार अनुभव बताया।टूर्नामेंट के दौरान मैचों का सफल संचालन घातशीला की मधुर आवाज के लिए प्रसिद्ध कमेंटेटर श्री राजेश कुमार मन्ना ने किया। खेल समन्वयक की भूमिका असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश्वर प्रसाद वर्मा ने निभाई।तीन दिवसीय इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन कल फाइनल मुकाबले के साथ किया जाएगा, जिसमें विजेता टीम को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post