दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, चांडिल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


चांडिल।
उमेश नगर, चांडिल स्थित दयावती मोदी पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकास कुमार राय, एसडीएम चांडिल द्वारा बैलून उड़ाकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शंपा बनर्जी एवं मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा इससे अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।खेलकूद समारोह के दौरान विभिन्न सदनों के छात्रों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई, जिसका नेतृत्व विद्यालय के हेड बॉय मानवेंद्र सतपति एवं हेड गर्ल कुमकुम गुप्ता ने किया। नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।प्रतियोगिता की शुरुआत रिले रेस, 400 मीटर दौड़ एवं 100 मीटर दौड़ से हुई। साथ ही अभिभावकों के लिए भी आउटडोर एवं ब्लाइंड रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शंपा बनर्जी ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।ओवरऑल सदन प्रतियोगिता में नर्मदा सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, गंगा सदन द्वितीय तथा ब्रह्मपुत्र सदन तृतीय स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं अभिभावकों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post