जमशेदपुर/चांडिल:MBNS इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में बी.एड प्रथम सेमेस्टर (2025–2027) के नवप्रवेशित छात्रों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान, संकाय सदस्यों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक उद्देश्यों, शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व और बी.एड पाठ्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।इसके पश्चात परिचय सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सभी नए छात्रों ने अपना परिचय दिया और अपनी शैक्षणिक पृष्ठभूमि व अपेक्षाएं साझा कीं। संकाय सदस्यों द्वारा छात्रों को पाठ्यक्रम संरचना, सेमेस्टर प्रणाली, आंतरिक मूल्यांकन एवं संस्थान के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।इस अवसर पर डॉ. दीपिका भारती, भबतारण भकत, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो एवं मधु सुधन महतो ने अपने-अपने विषयों की जानकारी देते हुए छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और जीवंत बन गया।कार्यक्रम के समापन पर निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने छात्रों को संस्थान परिवार का अभिन्न अंग बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस परिचय कार्यक्रम में संस्थान के सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Education News

