चांडिल:कपाली नगर परिषद की ओर से सोमवार को 21 नो वार्ड में बने नया फुटपाथ विक्रेता केंद्र परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 800 से अधिक कंबलों का वितरण किया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर परिषद लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक ने कपालीवासियों से अपील किया कि 21 नो वार्ड में बने नए मार्केट में आकार अपना रोजमर्रा के समान का खरीदारी करे। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। नगर परिषद की ओर से बताया गया कि आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।कार्यक्रम में कपाली नगर परिषद के प्रशासक गोपी कृष्णा, सिटी मैनेजर शकील अनवर मेहंदी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, सरवर आलम, शेख फरीद, मो. अरशद, मो. नौशाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Social service


