https://youtube.com/@jharkhandflashnews?si=A-kEvUbmeGKcQsEi

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

 


चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल अंचल में अवैध खनिज परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को जिला खनन विभाग एवं चांडिल थाना की संयुक्त टीम ने रांची–टाटा मुख्य मार्ग पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।अभियान के दौरान चांडिल थाना क्षेत्र में पत्थर खनिज से लदे दो वाहन (टाटा 407) को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जप्त किए गए वाहनों का पंजीयन संख्या JH05AY-8931 एवं JH05S-7368 बताया गया है। दोनों वाहनों को विधिवत् जप्त कर चांडिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।खनन विभाग के अनुसार उक्त मामले में खनन अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत अग्रेत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जांच में यह पाया गया कि वाहन बिना वैध दस्तावेजों के खनिज का परिवहन कर रहे थे।इस संबंध में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, अवैध भंडारण एवं अवैध परिवहन की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनिज कारोबार पर रोक लगाने के लिए नियमित एवं प्रभावी जांच अभियान लगातार जारी रखा जाए, ताकि सरकारी राजस्व को हो रहे नुकसान को रोका जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post