![]() |
झूमर नित्य प्रस्तुति करते भोला नाथ महतो की टिम द्वारा |
नीमडीह: नीमडीह प्रखंड के समानपुर जाड़ीयावन गांव में पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ रोहिणी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वनकुचिया के सुफल महतो और कार्तिक सिंह मुंडा चौड़दा पश्चिम बंगाल के भारत विख्यात कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य और पुरुलिया जिला के मशहूर झूमर सम्राट भोलानाथ महतो की संगीत झूमर संगीत प्रस्तुति ने समूचे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव के ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधियों से हुई, जिसमें ग्रामीण ने काट भोगता निकालकर पूजा अर्चना की । वही जागरण रात्री के अवसर पर रात्रि में भारत विख्यात पश्चिम बंगाल के छऊ कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
छऊ नृत्य, जो सरायकेला-खरसावां क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर है, अपनी विशिष्ट शैली और मुखौटों के माध्यम से पौराणिक कथाओं को जीवंत कर दिया। कलाकारों ने महाभारत और धरती आवा बिरसा मुंडा से प्रेरित नृत्य दृश्यों को प्रस्तुत कर लोगों की खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम का आयोजन सामानपुर टोला जाड़ीयावन गांव के युवाओं और बुजुर्गों के सहयोग से किया गया, जिन्होंने मिलकर एक मंच, प्रकाश व्यवस्था और भोजन की व्यवस्था की। वही कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में निमडिह क्षेत्र के पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी, समाज सेवी बिपुल सिंह मुंडा शामिल हुए और मेला में सहयोग कर लोगों को उत्साहित किया ।
इस अवसर पर कमिटी के कृष्ण पद सिंह , भीम सेन महतो, गोपाला सिंह, मेघनाथ सिंह, चैतन मंझी, सानू किश्कू, शुकदेव किश्कु, कैलाश मांझी, बिरेन मांझी, धनंजय महतो आदि मौजूद थे।
Tags
Grand celebration of Rohini festival in Neemdih
Jariawan. Audience danced to Jhumar and Chhau dance