चांडिल:ईचागढ़ प्रखंड के टीकर और चिपड़ी तिरुलडीह तथा कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह में सोमवार को पंचायत स्तर पर आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने, आवेदन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।विधायक सविता महतो ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत या वार्ड में आयोजित इस शिविर में शामिल होकर अपने आवेदन और शिकायत दर्ज कराएँ और अपने आसपास के लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण भी विधायक ने किया।
इस दौरान चयनित लाभुकों के बीच योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ और सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, ललिता राजश्री बाखला, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, मधु गोप, नरेन गोप, हारु घोष, कित्तीवास महतो, अजीत महतो, धीरज महतो एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
![]() |
| Advertisement |
Tags
जनकल्याण


