चांडिल :विश्व पर्यावरण दिवस पर सरायकेला वन प्रमंडल द्वारा चलाया गया प्लास्टिक मुक्ति अभियान डोबो सातनाला डेम परिसर में सफाई अभियान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


चांडिल।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरायकेला वन प्रमंडल ने “प्लास्टिक मुक्त भारत” की दिशा में एक सार्थक कदम उठाते हुए प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया। यह अभियान चांडिल रेंज के डोबो सातनाला डेम परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

अभियान के दौरान डेम परिसर में फैले प्लास्टिक कचरे व अन्य अपशिष्टों को एकत्र कर उनका समुचित निस्तारण किया गया। साथ ही उपस्थित आम नागरिकों को प्लास्टिक के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।इस मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी (DFO) सवा आलम अंसारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक का प्रयोग कम करें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के तहत विभाग द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।अभियान में आदित्यपुर डीएफओ रवि रंजन, चांडिल आरएफओ शशि प्रकाश रंजन, फॉरेस्टर राधारमण सहित दोनों वन प्रमंडलों के कई वन रक्षी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post