नारायण प्राइवेट आई.टी.आई. में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


 चांडिल 23जून:नारायण प्राइवेट आई.टी.आई. में भारत माता के सच्चे सपूत, महान राष्ट्रभक्त, शिक्षाविद एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. जटाशंकर पांडेय सहित समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हुए की गई।


इस अवसर पर निदेशक डॉ. पांडेय ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी न केवल एक प्रखर राष्ट्रभक्त थे, बल्कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति, शिक्षा और सेवा की मिसाल है।”उन्होंने आगे कहा, “डॉ. मुखर्जी का यह उद्घोष – 'एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे' – आज भी हर देशभक्त के हृदय में गूंजता है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवोकेट निखिल, प्रो. सुदिष्ठ कुमार, जयदीप पांडेय, पवन महतो, अजय मंडल, कृष्णा महतो, गौरव महतो, शशि महतो, शुभम्, सोमनाथ, प्रकाश महतो सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी ने डॉ. मुखर्जी के योगदानों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Advertisement 


Post a Comment

Previous Post Next Post