चांडिल/निमडीह, 30 जून:हूल क्रांति दिवस के अवसर पर सोमवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में वीर शहीद सिदो-कान्हू और संथाल आंदोलन के अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सविता महतो ने सबसे पहले चांडिल गोलचक्कर स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने चौका के टुईटुंगरी मोड़ पर स्थापित वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्य कार्यक्रम निमडीह प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत अंतर्गत पाढ़कीडीह में आयोजित हुआ, जहां विधायक सविता महतो एवं अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने संयुक्त रूप से वीर शहीद सिदो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा, "वीर शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम सभी को मिलकर उनके सपनों का झारखंड गढ़ने की दिशा में कार्य करना होगा। जल, जंगल और जमीन की रक्षा और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का जो बीज 30 जून 1855 को सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो जैसे अमर सेनानियों ने बोया था, वही आज झारखंडी अस्मिता की नींव है। हम उन्हें ‘हूल जोहार’ अर्पित करते हैं।"कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से बीडीओ तालेश्वर रविदास, जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, प्रमुख फूलमनी हांसदा, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, तथा सचिन गोप, विश्वनाथ गोप, राहुल वर्मा, अर्जुन सिंह मुंडा, राजू किस्कू, दिलीप किस्कू, सुदामा हेंब्रम, टिंकू महतो और अनिल माझी सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।कार्यक्रम का समापन शहीदों के पदचिह्नों पर चलने और हूल आंदोलन की चेतना को नई पीढ़ी में संप्रेषित करने के संकल्प के साथ किया गया।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
हूल दिवस




