दलमा शक्ति पाठ में पारंपरिक विधि से हुआ आशाढ़ी बोंगा, क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना

 


चांडिल। दलमा पर्वत की परंपरा के अनुसार शक्ति पाठ स्थल पर इस वर्ष भी आशाढ़ी बोंगा पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। परंपरागत लाया समुदाय द्वारा क्षेत्र की खुशहाली, अच्छी वर्षा और उत्तम फसल की कामना को लेकर यह पूजा की गई।इस अवसर पर मुख्य पुजारी कार्तिक लाया, विजय लाया, दिनबंधु लाया, मंटू सिंह तथा जिगबंधु सिंह ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार पूजा सम्पन्न कराई।पूजा कार्यक्रम में दलमा समिति के सदस्य राधेश्याम सिंह, अंगद सिंह, रविंद्र सरदार, अजब सिंह, भक्तरंजन सिंह, अमर सरदार, धनंजय सिंह, नरेन सिंह, घासीराम सिंह, जयनाथ सिंह सरदार, शुशेन सिंह सरदार, राधाकृष्ण सिंह मुंडा, सुखलाल पहाड़िया, गुरुचरण कर्मकार, मालती सिंह, अजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।पूजा के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और उत्सव का वातावरण देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक आशाढ़ी बोंगा और दुवर्षिणी पूजा नहीं होती, तब तक दलमा क्षेत्र में वर्षा की शुभ शुरुआत नहीं मानी जाती।
Advertisement 

Advertisement 


Post a Comment

Previous Post Next Post