बाबा तिलका मांझी की मूर्ति क्षतिग्रस्त, चिलगू में आक्रोश चांडिल थाना प्रभारी ने की त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

 


चांडिल, 5 जुलाई:चांडिल थाना अंतर्गत चिलगू स्थित बाबा तिलका मांझी चौक पर बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारत के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका मांझी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है।घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी बाबू राम सोरेन, मिथुन मुर्मू, सुकलाल हांसदा, चरण हांसदा, सुदन टुडू सहित दर्जनों स्थानीय युवा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया।

इस संदर्भ में चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरूआ से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है तथा दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच से संबंधित अद्यतन जानकारी अगले 24 घंटे में साझा की जाएगी।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हो।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post