रामगढ़। पूर्व मंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस मंगलवार को दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के पैतृक गाँव नेमरा पहुँचे। उन्होंने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया। सहिस ने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की मिसाल है, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।
Tags
Tribute paid

