ईचागढ़ में अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारियों पर दो दिवसीय कार्यशाला


सरायकेला, बसंत कुमार साहू –
पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन एवं JITM Skills Pvt. Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में ईचागढ़ प्रखंड सभागार में “अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी” विषय पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान शामिल हुए।कार्यशाला का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती एकता वर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा, “ग्राम सभा को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर सामूहिक प्रयासों से ग्राम विकास सुनिश्चित करना होगा।”राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अजय कुमार मिश्र और रंजीत कुमार आचार्य ने ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार, जिम्मेदारियाँ और संवैधानिक प्रावधानों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पारदर्शिता, जवाबदेही और सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रखंड समन्वयक रविन्द्र महतो एवं JITM Skills Pvt. Ltd. के त्रिलोकी साहू ने किया, जबकि प्रशिक्षण व्यवस्था में नीलकंठ पारित और जगदीश पारीत का विशेष योगदान रहा।प्रतिनिधियों ने न केवल गहरी रुचि दिखाई, बल्कि ग्राम स्तर पर बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने की प्रतिबद्धता भी जताई। प्रतिभागियों का मानना था कि इस तरह की कार्यशालाएं पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाती हैं और ग्रामीण विकास में सहभागिता को प्रोत्साहित करती हैं।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post