चांडिल: चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस ग्रामसभा का उद्देश्य स्थानीय भाषा कुड़माली/कुरमाली की सही वर्तनी (स्पेलिंग) पर एकमत होना था। लंबे समय से इस भाषा की हिंदी और अंग्रेजी वर्तनी को लेकर लोगों में मतभेद बने हुए थे।बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगे से हिंदी में इस भाषा का नाम “कुड़माली” तथा अंग्रेजी में “KUDMALI” के रूप में ही प्रयोग किया जाएगा। ग्रामसभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस निर्णय का समर्थन किया और कहा कि इससे भाषा की एकरूपता और पहचान और भी मजबूत होगी।ग्रामसभा में पंचायत सचिव, मुखिया, ग्राम प्रधान कामदेव दास, प्रबीन महतो, जगदीश महतो, कृपाकर महतो, षष्टी चरण महतो, शिव प्रसाद महतो, काशी नाथ महतो ,कालो महतो, रेणुका महतो, पद्मबती महतो सहित पंचायत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।ग्रामसभा में वक्ताओं ने कहा कि कुड़माली भाषा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर है और इसकी सही वर्तनी को लेकर किसी भी तरह की उलझन नहीं रहनी चाहिए। पंचायत के इस निर्णय से अब सरकारी अभिलेखों, शिक्षा संस्थानों और सामाजिक कार्यक्रमों में एकरूपता से “कुड़माली” और “KUDMALI” का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Gram Sabha



