स्थानीय संगीत जगत में नई उड़ान — “सपनेर परी” एल्बम रिलीज़


चांडिल:
स्थानीय संगीत प्रेमियों के लिए रोमांचक खबर है। SKM SAMEER MUSIC के बैनर तले नया रोमांटिक वीडियो सॉन्ग “Swapner Pori (सपनेर परी)” रिलीज़ किया गया। इस एल्बम का निर्देशन समीर कुमार महतो ने किया है, जो अपने बैनर के सिद्धांत “जो टैलेंट है, वह दिखेगा” के तहत नए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं।सॉन्ग के गायक और गीतकार संजीब कुमार हैं, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण गीतों से इसे खास बनाया है। कोरियोग्राफी बिरेंद्रनाथ महतो ने की है, जबकि फिल्मांकन और एडिटिंग का कार्य नितिन कुमार ने संभाला है।मुख्य कलाकार समीर कुमार महतो और प्रिया पोडार की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। संगीत संयोजन भी संजीब कुमार ने किया है। इस एल्बम के निर्माण में बिरेंद्रनाथ महतो और अमित कुमार महतो का योगदान भी अहम रहा।“Swapner Pori” अब SKM SAMEER MUSIC के YouTube चैनल पर उपलब्ध है और तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एल्बम न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि उभरते कलाकारों के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी बन रहा है।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post