सिरूम में वन भूमि पर अवैध मकान निर्माण, स्थानीय निवासी ने उपायुक्त से की शिकायत,मामले में पुलिस निष्क्रिय, शिकायतकर्ता ने तुरंत कार्रवाई की मांग की


चांडिल:
सरायकेला-खरसावाँ जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के बेरासी सिरूम में पिछले कुछ दिनों से वन भूमि पर अवैध पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी आदरी महतो ने उपायुक्त, जिला प्रशासन को शिकायत भेजी है और निर्माण को तुरंत रोकने के साथ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आदरी महतो ने बताया कि उनके पूर्वजों की जमीन के सामने वन भूमि का भूखंड मौजा बेरासी सिरूम, खाता संख्या 1411 और प्लॉट संख्या 1038-1039 में स्थित है। प्लॉट संख्या 1039 में मकान सहन का उल्लेख खतियान (1961) में उनके स्वर्गीय पिताजी के दखल में दर्ज है।उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह से अभि महतो, पिता रजनी महतो, उसी भूमि पर अवैध मकान का निर्माण कर रहे हैं। जब उन्होंने इस निर्माण का विरोध किया, तो उनके साथ और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।आदरी महतो ने कहा कि उन्होंने इस मामले में नीमडीह थाना को भी सूचित किया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में उन्होंने उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण रोकने और जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।स्थानीय लोग भी इस मामले पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और वन भूमि के संरक्षण की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post