रांची/सरायकेला:भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) झारखंड रांची के परियोजना निदेशक के पत्रांक-1529, दिनांक 04 नवम्बर 2025 के आलोक में सरायकेला-खरसावाँ जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) पर सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसी कारण प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन का आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार चौका से कान्दरबेडा तक एनएच-33 मार्ग पर सभी प्रकार के छोटी एवं बड़ी वाहनों के परिचालन पर नो-एंट्री लागू रहेगी। यह व्यवस्था 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 2:00 बजे से प्रातः 7:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।हालांकि, प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक वाहनों के परिचालन में छूट दी गई है, जिससे दिन के समय में यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा।
Advertisement
![]() |
Tags
Road Information



