पंचायती राज पदाधिकारियों के लिए रांची में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण सम्पन्न


 रांची। पंचायती राज मंत्रालय, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) तथा NISM के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रांची में पंचायती राज पदाधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर वित्तीय साक्षरता को मजबूती देना और ग्रामीण परिवारों में विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षित निवेश एवं वित्तीय जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।उद्घाटन सत्र के दौरान पंचायती राज विभाग, झारखंड की निदेशक श्रीमती राजेश्वरी बी ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में बेहतर वित्तीय प्रबंधन और जागरूकता सुनिश्चित करेंगे।

SEBI के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील जयवंत कदम ने अपने संबोधन में कहा कि निवेश संबंधी जागरूकता और वित्तीय जोखिमों से बचाव, ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित आर्थिक भविष्य प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि SEBI ग्रामीण स्तर पर निवेश सुरक्षा और वित्तीय सशक्तीकरण को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए मास्टर ट्रेनर्स को वित्तीय साक्षरता के मूल सिद्धांत, सुरक्षित निवेश विकल्प, धोखाधड़ी से बचाव के उपाय और वित्तीय जोखिम प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों की क्षमता निर्माण के लिए इंटरैक्टिव सत्र, प्रस्तुतियाँ और समूह चर्चाएँ आयोजित की गईं।प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन विभाग के सलाहकार श्री सज्जाद मजीद ने किया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। अंत में संस्थान के प्राचार्य श्री पद्मनाभ रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों और मास्टर ट्रेनर्स के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और गांवों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post