एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 हर्षोल्लास के साथ संपन्न


चांडिल।
एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव–2025 का समापन उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ हुआ। इस खेल महोत्सव में संस्थान के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।खेल महोत्सव के अंतिम दिन संस्थान परिसर में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। खेल मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और खिलाड़ियों के जोश व दर्शकों की तालियों ने वातावरण को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के साथ-साथ खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व देता है।तीसरे दिन आयोजित प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में स्पून रेस, 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा रस्साकशी शामिल रहीं। स्पून रेस में विद्यार्थियों ने संतुलन और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं 100 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति और जीत की ललक देखने लायक रही।

रस्साकशी प्रतियोगिता ने टीम भावना और सामूहिक प्रयास का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।खेल महोत्सव के सफल आयोजन में खेल समन्वयक श्री राजेश्वर प्रसाद वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व और अनुशासन के कारण सभी प्रतियोगिताएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना बनाए रखने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने के लिए प्रेरित किया।सहायक समन्वयकों एवं नर्सिंग विभाग का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। विशेष रूप से डॉ. दीपिका भारती, डॉ. सुषमा अर्चना टोपनो, असिस्टेंट प्रोफेसर मिली कुमारी, भबतारण भकत, मधुसूदन महतो एवं नर्सिंग विभाग की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं भी सुचारु रहीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विवेक सिंह, चेयरमैन, एमबीएनएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा दी।खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं प्रतिभागियों को 23 दिसंबर 2025 (क्रिसमस डे) के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।तीन दिवसीय खेल महोत्सव–2025 का समापन सकारात्मक संदेश और प्रेरणादायी माहौल के साथ हुआ। संस्थान प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post