सालगाडीह में खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया


चांडिल :

आज 1 जनवरी 2026 को वीर सिद्ध कान्हू पब्लिक स्कूल, सालगाडीह परिसर में खरसावां गोलीकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम में ट्राइबल कोल्हान हीरो श्री बाबु राम सोरेन ने खरसावां गोलीकांड से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि 1 जनवरी 1948 को तत्कालीन सिंहभूम क्षेत्र के खरसावां हाट मैदान में आदिवासियों की एक विशाल और शांतिपूर्ण सभा आयोजित हुई थी। यह सभा सरायकेला–खरसावां रियासत के ओडिशा में विलय के विरोध तथा अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर की गई थी।उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे निहत्थे आदिवासियों पर ओडिशा पुलिस बल ने मशीनगनों से गोलीबारी की थी, जिसमें सैकड़ों लोग शहीद हो गए थे। इस दर्दनाक घटना को समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया ने “दूसरा जलियांवाला बाग हत्याकांड” की संज्ञा दी थी।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि खरसावां गोलीकांड आदिवासी इतिहास का एक काला अध्याय है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया गया।मौके पर बनमाली हांसदा, सुदन टुडू, विजय मुर्मू, दुर्गा रानी सोरेन, खेपा सोरेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post