चांडिल :झारखंड में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में आजसू पार्टी ने अहम कदम उठाया है। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत आजसू पार्टी द्वारा राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अधिकृत बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की घोषणा की गई है।इसी क्रम में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से गम्हरिया निवासी दुर्गाचरण महतो को आजसू पार्टी का अधिकृत बीएलए नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। दुर्गाचरण महतो लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।इसके अलावा पार्टी ने अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी बीएलए की घोषणा की है। इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए हरे लाल महतो तथा खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए सत्यनारायण महतो को अधिकृत बीएलए बनाया गया है।आजसू पार्टी नेतृत्व ने कहा कि बीएलए की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करना, बूथ स्तर पर मतदाता सूची की निगरानी करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखना है। पार्टी को विश्वास है कि सभी नव नियुक्त बीएलए अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।दुर्गाचरण महतो की नियुक्ति पर गम्हरिया क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी। पार्टी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में संगठन विस्तार के तहत और भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी।
Tags
Political News

