भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस पर चांडिल डेम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


चांडिल09जून।
भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं शहादत दिवस के अवसर पर चांडिल डेम परिसर में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विस्थापित मुक्ति वाहिनी, चांडिल डेम के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धरती आबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने उनके संघर्ष, आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए बलिदान और ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा आज भी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में नारायण गोप, अंबिका यादव, पंचानन महतो, निर्मल महतो, ईश्वर गोप, पिंटा दत्ता, श्रवण सिंह मुंडा, किरणबीर, देवेन महतो, भागीरथ लायक, केशव सोरेन, परितोष महतो, शिदाम गोप, भोजन गोप, सनातन मार्डी, उपवन गोप, ठाकुर गोप, श्यामल मार्डी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।सभा के अंत में सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने तथा उनके सपनों के समाज को साकार करने का संकल्प लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post