चांडिल के राजकुमार महतो ने NIT MCA में पाई सफलता, ऑल इंडिया रैंक 574 लाकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 


चांडिल, 25 जून: चांडिल प्रखंड के चकुलिया गांव के राजकुमार महतो ने NIT MCA की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 574 हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है।राजकुमार के पिता जगदीश महतो पेशे से एक साधारण किसान हैं, जो हर मौसम में – धूप हो या बारिश – खेतों में मेहनत कर अपने बेटे की शिक्षा का खर्च उठाते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि जगदीश महतो हमेशा से परिश्रमी रहे हैं और आज उनके संघर्ष का फल बेटे की सफलता में साफ नजर आ रहा है।परिवार वालों ने राजकुमार का मुंह मीठा कर उसकी सफलता का जश्न मनाया। गांववालों और रिश्तेदारों ने भी शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की।

सोशल मीडिया पर भी समाज के लोग बधाइयों का तांता लगा रहे हैं। राजकुमार की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post