चांडिल:झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की केंद्रीय समिति ने सरायकेला-खरसावां जिले के लिए पार्टी की युवा इकाई झारखंड युवा मोर्चा की नई जिला समिति की घोषणा की है। इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने कार्यालय आदेश जारी किया।घोषित समिति में भगुलु सोरेन को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बनमाली दास, दीनबंधु महतो, ओंकार सिंह और उमेश कुमार भोले को उपाध्यक्ष बनाया गया है।बदलू प्रधान को सचिव नियुक्त किया गया है। राहुल सोय, जी.आर. किस्कू (कासिम) और संजय हांसदा को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सह सचिव पद पर बुद्धुराम बेसरा, विश्वनाथ मुर्मू, हरेकृष्ण सरदार और मनीष टुडू की नियुक्ति की गई है। समिति में सरोज मुखर्जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि यह नई टीम जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने, युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Political



