जमशेदपुर में ‘गजराज वॉकाथॉन’ 3 अक्टूबर को, हाथियों के संरक्षण का संदेश

 


जमशेदपुर: झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और एलीफेंट प्रोजेक्ट, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सुबह 7 बजे ‘गजराज वॉकाथॉन’ का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल सोसाइटी (TSZS) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य हाथियों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना है।सभी उम्र के लोग इस वॉकाथॉन में भाग लेकर हाथियों के संरक्षण की दिशा में संदेश दे सकते हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति और वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग दें।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post