झारखंड मुक्ति मोर्चा ने केन्द्रीय समिति का विस्तार किया, ओम प्रकाश लायेक बने केन्द्रीय सदस्य

 


चांडिल:झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने 13वें केन्द्रीय महाधिवेशन के बाद अपनी केन्द्रीय समिति का विस्तार किया है। महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने नव-नियुक्त सदस्यों को मनोनीत करते हुए पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और अनुशासन के साथ काम करने का निर्देश दिया।सरायकेला-खरसावाँ से ओम प्रकाश लायेक को केन्द्रीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। मनोनयन के बाद ओम प्रकाश लायेक ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी महासचिव विनोद पाण्डेय, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो और जिला अध्यक्ष सुबेंदु महतो का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के हित में निष्ठा और लगन के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता की सेवा में भी सक्रिय योगदान देंगे।सरायकेला-खरसावाँ से ओम प्रकाश लायेक के अलावा श्री अमृत हेम्ब्रम, श्री देवनाथ मधैया, श्री गणेश महली, श्रीमती रानी हेम्ब्रम और श्री सुधीर महतो को भी केन्द्रीय सदस्य बनाया गया है।अन्य जिलों से दुमका के श्री बबलू सिंह, पाकुड़ के श्री मिथिलेश घोष, साहेबगंज के श्री ताला मराण्डी, बोकारो के श्री विजय रजवार, श्री बी.के. चौधरी और श्री इकबाल अहमद, धनबाद के श्री गुरुचरण बास्की, मो. तस्लीम अंसारी और श्री देवेन्द्र नाथ मंडल को मनोनीत किया गया है। रांची, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और पलामू सहित अन्य जिलों के कई सदस्य भी केन्द्रीय समिति में शामिल किए गए हैं।महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों से अपील की है कि वे संगठनात्मक निष्ठा और अनुशासन के साथ काम करें, कार्यकर्ताओं के साथ सुमधुर संबंध बनाए रखें और पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करें।पार्टी का मानना है कि इस विस्तार से झारखंड मुक्ति मोर्चा की संगठनात्मक संरचना और गतिविधियाँ और सुदृढ़ होंगी और राज्य में जनता की सेवा में और अधिक योगदान मिलेगा।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post