दलमा ESZ के करीब चाकुलिया में अवैध पत्थर खदान पर जिला खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई


चांडिल:
दलमा इको सेंसिटिव जोन के करीब चांडिल थाना क्षेत्र के चाकुलिया गांव में जिला खनन विभाग ने अवैध पत्थर खदान पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, यह अवैध खदान करीब 3 जीआर (GR) क्षेत्र में संचालित किया जा रहा था, जहां भारी मात्रा में पत्थरों की कटाई और प्रोसेसिंग का कार्य चल रहा था।कार्रवाई के दौरान जिला खनन पदाधिकारी (DMO) के नेतृत्व में पहुँची टीम ने मौके से एक जेनरेटर, दो इलेक्ट्रिक मोटर, दो हथौड़ा, दो संभल, बिजली के तार और पानी की नली पाइप समेत कई उपकरण जब्त किए। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह पूरा संचालन बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका थी।खनन पदाधिकारी ने बताया कि यह क्षेत्र दलमा वन्यजीव अभयारण्य के इको सेंसिटिव जोन के नजदीक आता है, जहाँ इस तरह की खदान संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जमीन मालिक एवं खनन में शामिल अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग लगातार ऐसे स्थानों की निगरानी कर रहा है जहाँ अवैध खनन या पत्थर प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि  लंबे समय से इस इलाके में अवैध खनन की गतिविधियाँ चल रही थीं, जिसकी शिकायतें स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से की थीं। अंततः विभाग की छापेमारी के बाद यह अवैध कार्य रुक गया है।
Advertisement 



Post a Comment

Previous Post Next Post