ईचागढ़:सरायकेला-खरसावाँ: उपाध्यक्ष उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला खनन विभाग एवं ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मौजा – बिरडीह एवं जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई की।निरीक्षण के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सत्पथी एवं खान निरीक्षक समीर ओझा ने टीम के साथ मिलकर अवैध रूप से जमा किए गए बालू भंडार का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई में बिरडीह में लगभग 2,57,000 घनफीट और जारगोडीह में लगभग 5,00,000 घनफीट बालू जब्त कर ईचागढ़ थाना को सुपुर्द किया गया।जिला प्रशासन ने बताया कि जब्त किए गए बालू का नीलामीकरण कर राज्य हित में लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये तक राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। इसके साथ ही, अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से खनन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकेगी और संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकेगा।उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन खनन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे मामलों में निरंतर निगरानी एवं कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे अवैध खनन या बालू भंडारण की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।जिला खनन विभाग की टीम ने यह स्पष्ट किया कि आगे भी सभी खनन क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी अवैध गतिविधि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज़ी से की जाएगी।
Advertisement
Tags
Abaid Mining


