चांडिल:बाबु राम सोरेन के नेतृत्व में कान्दरबेड़ा सामुदायिक भवन में ग्राम सभा अधिकार मंच झारखंड का पुनर्गठन किया गया। बाबु राम सोरेन को मंच का मुख्य संयोजक बनाया गया। सह संयोजक बने रविन्द्र नाथ सिंह, संरक्षक बनमाली हांसदा, उप संरक्षक परशुराम बेसरा, जबकि सदस्य के रूप में सुनिल मारडी, बबलू सोरेन, सुदन टुडू और फागुराम सोरेन चुने गए।ग्राम सभा अधिकार मंच का उद्देश्य गाँव के सभी मतदाताओं को स्थानीय शासन, विकास योजनाओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर चर्चा, निर्णय और निगरानी का अवसर देना है। मंच विशेष रूप से जल, जंगल, जमीन और कानून की रक्षा, युवाओं को रोजगार, सामुदायिक कल्याण, वित्तीय पारदर्शिता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।मुख्य कार्यों में योजना और विकास, निगरानी और जवाबदेही, पारदर्शिता, सशक्तिकरण और सामाजिक सद्भाव शामिल हैं।पुनर्गठन समारोह में रविन्द्र नाथ सिंह, फागुराम सोरेन, परशुराम बेसरा, सुदन, बनमाली, सुनिल मारडी और बिजय मुर्मू उपस्थित थे।
Tags
Social
