छठ घाट पर दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबे, दो के शव बरामद — NDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान जारी


चांडिल:
सरायकेला-खरसावां: जिले के शहरबेड़ा छठ घाट पर सोमवार की शाम लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है एक ही परिवार के तीन सदस्य नदी में डूब गए थे मंगलवार सुबह प्रशासन, NDRF और स्थानीय गोताखोरों के अथक प्रयास से 45 वर्षीय संजय सिंह का शव बरामद कर लिया गया है इससे पहले 14 वर्षीय आर्यन यादव का शव सोमवार देर शाम मिल गया था जबकि तीसरे युवक 19 वर्षीय प्रतीक कुमार की तलाश अब भी जारी है घटना के बाद शहरबेड़ा घाट पर मातम पसरा हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन नहाते समय गहरे पानी में चला गया था उसे बचाने की कोशिश में संजय और प्रतीक भी तेज धारा में बह गए और देखते ही देखते श्रद्धा का माहौल चीख पुकार में बदल गयाहादसे की सूचना मिलते ही उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत तुरंत घटनास्थल पहुंचे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने रातभर NDRF और स्थानीय गोताखोरों के साथ रेस्क्यू अभियान की निगरानी की और सुबह होते ही फिर से खोज अभियान को तेज करने का निर्देश दिया डीसी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता लापता युवक की खोज और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है प्रशासनिक सक्रियता की यह तस्वीर जनता के मन में भरोसा जगाती हैडीसी और एसपी ने न केवल स्थिति का जायजा लिया बल्कि पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना भी व्यक्त की वहीं राहत कार्य में जुटे अधिकारियों और गोताखोरों को लगातार दिशा निर्देश देते रहे डीसी नितीश कुमार सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वह पहले से डेंजर जोन घोषित था फिर भी श्रद्धालु वहां पहुंच गए उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाटों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को और मजबूत करने का आश्वासन दियायह घटना जहां प्रशासनिक तत्परता और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करती है वहीं सुरक्षा प्रबंधन पर भी चेतावनी है डीसी और एसपी की त्वरित कार्रवाई तथा NDRF की सक्रियता से राहत कार्य को गति मिली लेकिन यह भी स्पष्ट है कि आने वाले समय में छठ जैसे बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और जनजागरूकता को और सख्ती से लागू करने की जरूरत है ताकि श्रद्धा की डुबकी दुख में न बदल जाए

Post a Comment

Previous Post Next Post