चांडिल, संवाददाता:एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर दूसरे दिन एक कार्यशाला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विषय था “रक्तदान के बारे में मिथक और तथ्य”, जिसे ब्रह्मानंद हॉस्पिटल, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया।मुख्य वक्ता श्री शक्ति धारी सिंह, एडमिनिस्ट्रेटर (नारायणा हेल्थ, जमशेदपुर) ने कहा कि “रक्तदान एक महादान है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।”उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर बल दिया और युवाओं को आगे आने की अपील की।इस अवसर पर संस्थान की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने कहा कि रक्तदान करना एक सामाजिक जिम्मेदारी है।उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभा सकती है।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान के लिए शपथ ली कि वे भविष्य में भी इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूकता फैलाएँगे।कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना और मिथकों को दूर करना था।
![]() |
| Advertisement |

