चांडिल/जमशेदपुर। पेसा दिवस 2025 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष पेसा दिवस का आयोजन आदिवासी भूमिज मुंडा युवा एकता मंच झारखंड दिशोम, आदिवासी समन्वय समिति चांडिल, आदिम जनजाति विकास समिति चांडिल, गांव गणराज्य लोक परिषद चांडिल, झारखंड ग्राम सभा सुरक्षा मंच झारखंड प्रदेश तथा दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच कोल्हान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम 24 दिसंबर 2025 को मनाया जाएगा। इससे पहले तैयारी और रणनीति निर्धारण हेतु तीन अलग-अलग स्थानों पर बैठकें होंगी। कार्यक्रम इस प्रकार—दिनांक स्थान समय
12 दिसंबर 2025 नीमडीह/चांडिल सुबह 11:00 बजे
13 दिसंबर 2025 पटमदा/बोड़ाम सुबह 11:00 बजे
15 दिसंबर 2025 जमशेदपुर/पूर्वी सुबह 11:00 बजे
बैठक में लाया, भूषण पहाड़िया, राधेश्याम सिंह सरदार, सत्यनारायण मुर्मू, मंगल मार्डी, धीरेण पहाड़िया, रबि पहाड़िया, मंगल पहाड़िया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और संगठन प्रतिनिधि मौजूद थे ।जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सभा सशक्तिकरण, पेसा अधिनियम जागरूकता, जल-जंगल-ज़मीन अधिकार, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और जनभागीदारी पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।कार्यक्रम से संबंधित जानकारी सुकलाल पहाड़िया ने दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने और पेसा दिवस को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
![]() |
| Advertisement |

