पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के नए सचिव बने विश्वनाथ सिंह सरदार,शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 8 माह का लंबित मानदेय भुगतान, परिसर में खुशी का माहौल


पटमदा।
पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में गुरुवार को शासी निकाय की बैठक के बाद सचिव पद की जिम्मेदारी विश्वनाथ सिंह सरदार को सौंप दी गई। उनके पदभार ग्रहण करते ही कॉलेज में 8 माह से लंबित मानदेय का भुगतान किया गया, जिससे शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के शिक्षा जगत तथा बुद्धिजीवियों ने उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।विश्वनाथ सिंह सरदार बोड़ाम प्रखंड के रूपसान गांव निवासी हैं। वे कॉलेज के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं और प्रारंभिक दौर में लगातार चार वर्षों तक अंग्रेजी शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। वर्ष 1984 में जब वे कोऑपरेटिव कॉलेज में स्नातकोत्तर (अंग्रेजी) की पढ़ाई कर रहे थे, उस समय इंटर कॉलेज जाल्ला में शिक्षकों की कमी थी। ऐसे में उन्होंने कॉलेज में अंग्रेजी विषय की कक्षाएं संभालनी शुरू की, जो 1988 तक जारी रहीं। इसी दौरान जनवरी 1988 में टीआईएसएस, मुंबई में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई हेतु चयनित होने के बाद उन्होंने कॉलेज शिक्षण कार्य से विदाई ली।उल्लेखनीय है कि इसके बाद वर्ष 1991 में उन्होंने टाटा स्टील में योगदान दिया और लंबे समय तक जिम्मेदार पदों पर रहते हुए सेवा की। नवंबर 2019 में वीआरएस लेने के पश्चात वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हुए।2021 से 2024 तक झारखंड सरकार की जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे अपने गांव रूपसान के घाटवाल भी हैं और समाज सेवा में निरंतर योगदान देते रहे हैं।सचिव पद ग्रहण करने के बाद विश्वनाथ सिंह सरदार ने कहा कि कॉलेज के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और संसाधनों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना ही उनका पहला लक्ष्य है। साथ ही शिक्षकों के हितों और कॉलेज प्रशासनिक व्यवस्था को और सुचारू बनाने का आश्वासन दिया।उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों, पूर्व शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। सरायकेला जिला के पूर्व झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी ने भी मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।विश्वनाथ सिंह सरदार के सचिव बनने से कॉलेज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और सभी को उम्मीद है कि उनके अनुभव व मार्गदर्शन से संस्थान और अधिक सशक्त दिशा में आगे बढ़ेगा।
Advertisement 

Post a Comment

Previous Post Next Post