चांडिल:एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग विभाग और शिक्षा विभाग के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था की निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं।प्रतियोगिता में विभिन्न समूहों ने मानवाधिकारों के महत्व को दर्शाते हुए रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए। छात्रों ने सामाजिक जागरूकता, समानता, स्वतंत्रता और मानव गरिमा जैसे विषयों पर अपने विचार चित्रों के माध्यम से प्रभावी रूप से व्यक्त किए।निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें तनया समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। द्वितीय पुरस्कार तपोस समूह और पायल समूह ने संयुक्त रूप से हासिल किया।इस अवसर पर निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से विषय की गंभीरता और महत्व को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया है।उन्होंने आगे कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में एमबीएनएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शिक्षकों तथा छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेता समूहों को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने आश्वस्त किया कि संस्था आगे भी छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करती रहेगी।
![]() |
| Advertisement |


